खिलाड़ियों के लिए अब तक नहीं खुले नेहरू स्टेडियम के दरवाजे, चुनाव के लिए एक साल से हो रहा उपयोग

खिलाड़ियों के लिए अब तक नहीं खुले नेहरू स्टेडियम के दरवाजे, चुनाव के लिए एक साल से हो रहा उपयोग

खिलाड़ियों के लिए अब तक नहीं खुले नेहरू स्टेडियम के दरवाजे, चुनाव के लिए एक साल से हो रहा उपयोग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 31, 2019 4:28 am IST

इंदौर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री जहां एक ओर खेल गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की नींव इंदौर में रखते हैं तो वहीं सालों पुराना नेहरू स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए बंद सा हो गया है। पिछले एक साल से खेल के बजाय चुनाव के लिए नेहरू स्टेडियम का इस्तेमाल हो रहा है। पहले विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव में इसका इस्तेमाल हुआ। चुनाव खत्म हो चुके दो महीने बीत गए, लेकिन खिलाड़ियों के लिए नेहरू स्टेडियम के दरवाजे अब तक नहीं खुले।

ये भी पढ़ें: आर्थिक राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्वीमिंग और कुश्ती एकेडमी शुरू होगी, खेल मंत्री ने किया 

दरअसल नेहरू स्टेडियम (Indore Nehru Stadium) में बास्केटबॉल, फुटबॉल के अलावा इनडोर गेम में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, कराटे, रनर प्रैक्टिस करते हैं। लेकिन चुनाव और उसके बाद स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के कारण स्टेडियम में खेल गतिविधियां ठप रहने से खिलाड़ियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश में खिलाड़ियों को मजबूरन स्टेडियम के बाहर और सड़कों पर प्रैक्टिस करनी पड़ रही है। हर दिन हजारों खिलाडी स्टेडियम में प्रेक्टिस के लिए पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें: कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का मिला शव, पिछले दो दिन से थे लापता, 

नेहरू स्टेडियम को पहले खेल गतिविधि के अलावा सांस्कृतिक आयोजन के लिए भी दे दिया जाता था। इससे खेल गतिविधियां सुचारू से चल नहीं पाती थी। इसको लेकर खेल संगठन हाईकोर्ट गए थे, इसके बाद स्टेडियम को सिर्फ लता मंगेशकर अलंकरण, मतगणना और प्राकृतिक आपदा के दौरान इस्तेमाल किए जाने की अनुमति दी गई। लेकिन विधानसभा, लोकसभा चुनाव में इसका इस्तेमाल किया गया और अब निगम चुनाव के पहले प्रशासन से मतगणना के लिए स्टेडियम का इस्तेमाल करेगी। एक साल बीत जाने के बाद भी प्रशासन कोई विकल्प खोजने की कोशिश नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें: नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, जानिए कब होगा निकाय चुनाव

वहीं जब खेल मंत्री (Sports Minister Jitu Patwari)से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे भी बहुत पीड़ा हो रही है, जल्द ही प्रशासन की मदद से खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जाएगी। जिससे खिलाड़ी आसानी से प्रेक्टिस कर सके। गौरतलब है कि स्टेडियम का चुनाव के लिए इस्तेमाल होने के कारण नेशनल स्तर की कॉपटिशन में जाने वाले खिलाड़ियों की तैयारियां नहीं हो पा रही है। जो खिलाड़ी स्टेडियम में आकर प्रैक्टिस करते थे उन्हें भी भटकना पड़ रहा है।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.