विधानसभा सत्र में भगवा के ऊपर गुलाबी ने मारा तड़का

विधानसभा सत्र में भगवा के ऊपर गुलाबी ने मारा तड़का

विधानसभा सत्र में भगवा के ऊपर गुलाबी ने मारा तड़का
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 9, 2018 8:38 am IST

 एक ओर जहां सदन में गहमा गहमी का माहौल होता है वहीं नेताओं की नोकझोंक ही होती है जो सदन को हॅसने पर मजबूर कर देती है। वाकआऊट और हो हल्ले के बीच आज विधायक अमित जोगी और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सेम पिंच ने लोगो को हसने पर मजबूर कर दिया।

 

हुआ ये कि आज प्रश्नकाल में जैसे ही अमित जोगी का सवाल पूछने के लिए नंबर आया और वो खड़े हुए मंत्री अजय चंद्राकर ने चुटकी लेते हुए कहा आज सवाल पूछने वाला गुलाबी और जवाब देने वाला भी गुलाबी है।जिस पर अमित जोगी ने भी त्वरित टिप्पणी देते हुए कहा कि अब तो  पूरा छत्तीसगढ़ ही  गुलाबी हो रहा है। जिसे सुन कर सदन में ठहाके गूंज गये।

 

दरअसल अमित जोगी ने भी गुलाबी रंग की शर्ट पहनी थी और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी गुलाबी रंग की ही शर्ट पहनी थी.

वेब टीम IBC24

 


लेखक के बारे में