दुर्ग: अस्पताल परिसर में बोरी में बंद मिली दुधमुही बच्ची 

दुर्ग: अस्पताल परिसर में बोरी में बंद मिली दुधमुही बच्ची 

दुर्ग: अस्पताल परिसर में बोरी में बंद मिली दुधमुही बच्ची 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: February 1, 2018 2:16 pm IST

एक कलयुगी मां द्वारा अपनी दुधमुही बच्ची को कोख से अलग कर बोरी में बांधकर फेंक देने का मामला सामने आया है। यह घिनौना कृत्य दुर्ग जिला चिकित्सालय में सामने आया जब किसी ने जिला चिकित्सालय परिसर में मासूम बच्ची को रोता बिलखते देखा गया। बोरी में लिपटी मासूम 6 दिन की बच्ची को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसे वर्तमान में जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार मासूम दुधमुही बच्ची की स्थिति वर्तमान में सामान्य है। दो दिनों तक अस्पताल में रखा जाएगा, जिसके बाद किसी एनजीओ को बच्ची को सौंपा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने किया ‘प्रधानमंत्री पकोड़ा रोजगार योजना’ का शुभारंभ !

समाज में आज भी बेटा और बेटी में फर्क महसूस किया जा रहा है शायद यही वजह इस घटना में भी छिपी हो सकती है जब एक मां को मजबूरी में अपने कलेजे के टुकडे को अपने से दूर करना पडा। जिला चिकित्सालय परिसर में ही बच्ची के मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती कोई महिला ने ही इस तरह का कृत्य किया होगा।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में