कांग्रेस की पदयात्रा के दौरान युवक ने खुद को लगाई आग ! 

कांग्रेस की पदयात्रा के दौरान युवक ने खुद को लगाई आग ! 

कांग्रेस की पदयात्रा के दौरान युवक ने खुद को लगाई आग ! 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: January 21, 2018 12:14 pm IST

रायगढ़ जिले में चल रही कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा के दौरान एक युवक ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। युवक आगजनी में 25 फीसदी जल गया। रैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब युवक को जलते हुए देखा तो किसी तरह आग बुझाई जिसके बाद युवक को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक का नाम गायन चौहान है और पेशे से ड्राइवर है।

छत्तीसगढ़ में 5 जातियों को अनुसूचित जाति और 22 को जनजाति में शामिल किया गया

कांग्रेस की पदयात्रा के चौथे दिन रायगढ़ शहर के घड़ी चैक इलाके में ये घटना हुई। बताया जाता है कि शाम तकरीबन 4 बजे कांग्रेस की पदयात्रा हंडी चैक क्रास कर घड़ी चैक पहुंची थी। इसी दौरान दूसरी ओर से गायन चौहान नाम के युवक ने खुद पर केरोसीन डाल ली और आग लगा ली। युवक जलते हुए रैली की ओर दौडा। कांग्रेस की रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने जब युवक को आग में झुलसते हुए देखा तो आनन फानन में आग बुझाने की कवायद की गई। हालांकि तब तक युवक 25 फीसदी झुलस चुका था।

दिल्ली के बाद अब छग के संसदीय सचिवों की बारी,सदस्यता रद्द करने की मांग

बताया जाता है कि गायन चौहान नाम का युवक पेशे से ड्राइवर है जबकि उसका परिवार सब्जी बेचने का काम करता है। युवक ने शहर के बोईरदादर इलाके में शासकीय जमीन पर कब्जा किया हुआ था। कुछ साल पहले जब उसे बेदखल किया गया तो उस जमीन के पीछे वाली जमीन पर उसने घर बना लिया था। जमीन निजी होने की वजह से मामला कोर्ट में चला गया था। कोर्ट के आदेश के बाद दो दिन पहले परिवार के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की गई थी। इस बात से युवक काफी व्यथित था। परिवार वालों के मुताबिक वह घर से तहसीलदार से मिलने की बात कहकर निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। शाम को परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली। 

जब भालू पहुंचा पेट्रोल पंप तो ऐसे मचा हड़कंप

इधर घटना के बाद पीडित को मेडिकल कालेज अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। मामले में तहसीलदार का कहना है कि परिवार निजी जमीन पर कब्जे में था। उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश से दो दिन पहले बेदखली की कार्रवाई की गई थी। इधर घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। मामले में पुलिस भी जमीन पर अतिक्रमण की बात कह रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी युवक का बयान नहीं लिया गया है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में