शिक्षाकर्मी संघ फिर आंदोलन को हो रहे लामबंद, वेतन नहीं मिलने से नाराजगी
शिक्षाकर्मी संघ फिर आंदोलन को हो रहे लामबंद, वेतन नहीं मिलने से नाराजगी
रायपुर। प्रदेशभर में शिक्षाकर्मियों को पिछले 3-4 माह से वेतन का भुगतान का नहीं हुआ है. सीएम ने हर महीने की पांच तारीख को शिक्षाकर्मियों को वेतन मिलने का आश्वासन दिया था, बावजूद इसके शिक्षाकर्मियों को वेतन नहीं दिया गया है.
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मी संघ अब मंगलवार को सौंपेगा संविलियन सहित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से परेशान बसना के शिक्षाकर्मियों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा है. 25 फरवरी तक वेतन नहीं मिलने पर शिक्षाकर्मी बीईओ कार्यालय में एकत्र होकर नाराजगी जाहिर करेंगे.
ये भी पढ़ें- सर्व आदिवासी समाज का आज हल्लाबोल, 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
शिक्षाकर्मी फिर आंदोलन को हो रहे हैं लामबंद, 3- 4 माह से वेतन नहीं मिलने से है नाराज, बसना के शिक्षाकर्मियों का तीन से चार माह का वेतन लंबित है ऐसी स्थिति में आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि शिक्षाकर्मी की मनोदशा कैसी होगी, अफसरों के आश्वासन के बाद भी वेतन भुगतान नहीं हो रहा है जिससे शिक्षाकर्मियों में आक्रोश होना स्वाभाविक है.

शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने मीडिया के माध्यम से सरकार से गुजारिश की है कि शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार के मद से ही राशि जारी करें
शिक्षकों को तनाव मुक्त करने पर भी सोचे सरकार pic.twitter.com/dw4JMV6iPR
— Abhishek Mishra (@AbhiMishra444) February 18, 2018
ये भी पढ़ें- जगदलपुर में आज अजीत जोगी का रोड शो, सत्ता के लिए जीतना होगा बस्तर की बाजी
संजय शर्मा ने सरकार से अपील की है कि शिक्षकों के लिए वर्तमान में सरकार अपने मद से वेतन की व्वस्था करे, और जब केंद्र से राशि आवंटित हो जाए तो उस राशि को अपने मद में इस्तेमाल करें. प्रदेश का कोई भी शिक्षाकर्मी आंदोलन या धरना प्रदर्शन नहीं करना चाहता लेकिन अब शिक्षाकर्मियों के सब्र का बांध टूटते जा रहा है और इसका इसका पूरा जिम्मेदार शासन प्रशासन है.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


