अजीत जोगी का कोरबा प्रवास, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सीटों को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

अजीत जोगी का कोरबा प्रवास, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सीटों को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

अजीत जोगी का कोरबा प्रवास, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सीटों को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 25, 2019 6:05 am IST

कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से अलग हो रहे कार्यकर्ताओं को लेकर कोरबा में पार्टी जिलाध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। जकांछ जिलाध्यक्ष दीपनारायण सोनी की माने तो जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं वे अजीत जोगी से अनुमति लेकर ही गए है। बिना अनुमति कोई नहीं गया है।

ये भी पढ़ें –स्वामी ओम हिंदू-विरोधी रवैये के खिलाफ उतरेंगे मैदान में, केजरीवाल पर साधा निशाना

उनका कहना था कि जनता ने हमे पांच साल के लिए विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है, लेकिन कई कार्यकर्ता और नेता टाइप लोग तात्कालिक तौर पर लाभ लेने के लिए चले गए है। बता दें कि आज पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान अजीत जोगी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित कई समाज प्रमुखों से मिलेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि इस दौरान अजीत जोगी अधिकारिक तौर पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर सकते है।


लेखक के बारे में