तखतपुर में शनिवार को राहुल का चुनावी दौरा, तीसरे चरण में संजीवनी का काम करेगी रैली

तखतपुर में शनिवार को राहुल का चुनावी दौरा, तीसरे चरण में संजीवनी का काम करेगी रैली

तखतपुर में शनिवार को राहुल का चुनावी दौरा, तीसरे चरण में संजीवनी का काम करेगी रैली
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: April 19, 2019 7:19 am IST

तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर में गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के तुरंत बाद शनिवार को कांग्रेस ने भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा तय कर दिया है। .अमित शाह ने तखतपुर के स्कूल मैदान में आम सभा को संबोधित किया था तो वहीं राहुल गांधी तखतपुर के सकरी में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए एसपीजी का विशेष दल तखतपुर के सकरी पहुंच चुका है। और साथ ही चुनावी सभा के लिए जरूरी टेंट पंडाल भी तैयार किए जा रहे है।
ये भी पढ़ें –राहुल गांधी का दुर्ग दौरा, 20 को करेंगे प्रतिमा चंद्राकर के लिए प्रचार, तैयारियों में जुटी कांग्रेस

ज्ञात हो कि चुनावी समर में राहुल गांधी की इस सभा को बेहद ही खास माना जा रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ मे अंतिम चरण के चुनाव के पहले राहुल गांधी की ये सभा कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी। सकरी में एसपीजी और पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगा दी गयी है और राहुल गांधी के लिए मंच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मंच साझा कर सकते है।
ये भी पढ़ें –आम सभा के दौरान अज्ञात शख्स ने कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को 

आपको बता दें कि इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दुर्ग से लोकसभा प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के लिए भी विशाल सभा को संबोधित कर वोट की अपील करेंगे। राहुल गांधी की सभा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सीएम बघेल स्वयं तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।


लेखक के बारे में