मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा: पटोले

मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा: पटोले

मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा: पटोले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 2, 2021 6:42 pm IST

मुंबई, दो जून (भाषा) महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि राज्य विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अगले महीने शुरू होने वाल मानसून सत्र के दौरान किया जाएगा।

कांग्रेस के मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद पटोले संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सत्र के पहले दिन पांच जुलाई को चुनाव की घोषणा की जाएगी और अगले दिन मतदान होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और तभी से यह पद रिक्त है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में