सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक, तीन दिनों में ली तीन लोगों की जान

सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक, तीन दिनों में ली तीन लोगों की जान

सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक, तीन दिनों में ली तीन लोगों की जान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: January 6, 2019 10:01 am IST

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में पिछले 3 दिनों से हांथियों का तांडव लगातार जारी है। हाथियों ने तीन लोगों की जान ले ली। आज तड़के जिला मुख्यालय से लगे देवनगर में हाथी ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक युवक को घायल कर दिया। इतना ही नहीं दो दिन पहले भी हाथी शिवप्रसाद नगर में दो लोगों की जान ले चुका है।

पढ़ें- किराना दुकान में बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने ग्राहक बनकर दी दबिश,…

दरअसल मृतक चन्द्रमणि आज सुबह उठकर कुएं के पास दातून कर रही थी तभी पीछे से वहां एक हाथी आ धमका और उसे अपने दांतों की चपेट में ले लिया। हाथी चन्द्रमणि को तब तक पटकता रहा जब तक उसका दम नहीं निकल गया। हाथियों के तांडव को देखते हुए वन अमला इलाके में मौजूद है और हाथी को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की योजना पर काम कर रहा है। सरगुजा वन मंडल से विशेषज्ञ की टीम को बुलाया गया है, ताकि हाथी को बेहोश करके सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाय।


लेखक के बारे में