मुख्यमंत्री निवास में सुकमा हमले को लेकर बुलाई गयी आपात बैठक
मुख्यमंत्री निवास में सुकमा हमले को लेकर बुलाई गयी आपात बैठक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में रायपुर में आज उनके निवास कार्यालय में आपात बैठक आयोजित की गयी जिसमें सुकमा के किस्टाराम में आज हुई नक्सल हमले के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की गयी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनिल कुमार , मुख्य सचिव अजय सिंह , गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. व्ही . आर .सुब्रमनियम , मुख्य मंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह , पुलिस महानिदेशक ए . एन . उपाध्याय पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन डी . एम. अवस्थी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
मुख्यमंत्री @drramansingh ने सुकमा नक्सल हमले को लेकर शासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक में विस्तृत जानकारी ली और सर्चिंग ऑपरेशन तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया। pic.twitter.com/7W7jiO0LyW
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 13, 2018
ये भी पढ़े – सुकमा हमले में घायल जवानों को लेने उड़े 4 हेलीकाॅप्टर, CRF, DG और IG आएंगे रायपुर
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हमले की तीव्र निंदा की और सर्चिंग ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने आज राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर घात लगाकर हमला किए जाने की घटना की कठोर शब्दों में निंदा की है। डॉ. सिंह ने इस हमले को नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है और इसमें सीआरपीएफ के जवानोें की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Facebook


