वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ के 4 लाख कर्मचारी एक साथ करेंगे प्रदर्शन
वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ के 4 लाख कर्मचारी एक साथ करेंगे प्रदर्शन
रायपुर। वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ के लगभग 4 लाख कर्मचारी अब एक साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के बैनर तले एक मीटिंग भी की गई। मीटिंग में सरकार से लड़ाई की रणनीति तैयार की गई।
इन चार लाख कर्मचारियों में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी और 2 लाख 50 हजार नियमित कर्मचारी, 15 हजार निगम मंडल के कर्मचारी, 80 हजार पेंशनर्स, 24 हजार संविदा कर्मचारी, 25 हजार दैनिक वेतनभोगी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : DBOR सिस्टम में खराबी, जबलपुर का देशभर से हवाई संपर्क टूटा
फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारी किसी भी हड़ताल या प्रदर्शन के मूड में नहीं है। लेकिन सरकार ने पिछले चुनाव में वेतन को लेकर जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। इसलिए 21 जुलाई को वादा निभाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के एक लाख कर्मचारी रायपुर आएंगे। उसके बाद 9,10,11 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल करना तय हुआ है। अगर सरकार नहीं मानती तो 18 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


