ट्वीट कर दर्ज करें अपनी शिकायत, बिलासपुर IG ने जारी किया Twitter अकाउंट
ट्वीट कर दर्ज करें अपनी शिकायत, बिलासपुर IG ने जारी किया Twitter अकाउंट
देश में 2014 के बाद से एक नया टेªड निकलकर सामने आया है, जिसमें देश का एक आम नागरिक भी देश के व्यवस्थापकों तक अपनी बात अपनी मुश्किल अपनी समस्याएं पहुंचा सकता है। आज देश का लगभग हर मंत्रालय हर आॅफिस और हर अफसर ट्वीटर पर मौजूद है साथ ही वे लोगों द्वारा साधा की गई समस्याओं का निवारण भी करते है। एक ऐसी ही पहल बिलासपुर आईजी आॅफिस की तरफ से भी की गई जिसमें एक ट्वीटर अकाउंट जारी कर लोगों से अपील की गई है की वे पुलिस और पुलिसिंग से जुड़ी अपनी समस्याएं या अन्य कोई संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक गतिविधि की सूचना ट्वीट के माध्यम से इस आकाउंट पर दे सकता है जिसके बाद पुलिस द्वारा पीड़ित या शिकायतकर्ता की समस्या का निवारण किया जाएगा।
यहां ट्वीट करें अपनी शिकायत –
डिजिटल इंडिया में एक कदम और बढ़ाते हुए बिलासपुर पुलिस ने यह सुविधा जिले की जनता के लिए शुरू की है। कहीं कोई घटना हो, कोई सूचना हो या फिर कोई परेशानी हो तो आप उसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को ट्विटर के माध्यम से दे सकते हैं। बिलासपुर आई जी दीपांशु काबरा ने मंगलवार को बिलासा गुड़ी में प्रेस वार्ता लेकर इस नई पहल के बारे में जानकारी दी।
14 मांगों को लेकर साथ आए 7 संगठन, शिवराज सरकार को सामुहिक आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने कहा कि अक्सर आम जनता की कई परेशानियां हम तक नहीं पहुंच पाती। अब ट्वीट के जरिये वो हम तक अपनी समस्या पहुंचा सकते है उन्होने इस दौरान अपनी आई डी से ट्विटर अकॉउंट को लॉन्च करते हुए बताया कि इसको हैंडल करने के लिए एक टीम भी बनाई गई है जो इसकी निगरानी रखेगी। इसके साथ जनता से मिली शिकायतों पर की जाने वाली कार्रवाई के विषय में भी उन्हें जानकारी दी जायगी, और अगर कार्यवाई नहीं की जायगी तो उसका भी कारण बताया जायगा। आईजी ने कहा कि यदि जनता के बीच पुलिस ने अच्छा काम किया तो उसकी जानकारी भी ट्विटर पर दें, ताकि उन पुलिसकर्मियों को इनाम दे हौसला आफजायी की जा सके।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


