पूर्व सीएम ने एग्जिट पोल के नतीजों को मनोरंजन बताने पर कसा तंज, कहा 23 को सबके मुगालते हो जाएंगे दूर.. देखिए

पूर्व सीएम ने एग्जिट पोल के नतीजों को मनोरंजन बताने पर कसा तंज, कहा 23 को सबके मुगालते हो जाएंगे दूर.. देखिए

पूर्व सीएम ने एग्जिट पोल के नतीजों को मनोरंजन बताने पर कसा तंज, कहा 23 को सबके मुगालते हो जाएंगे दूर.. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: May 21, 2019 8:15 am IST

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एग्जिट पोल के नतीजों पर सीएम कमलनाथ के तंज पर चुटकी ली है। एनडीए की बैठक में रवाना होने से पहले शिवराज ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा है कि 23 तारीख को सबके मुगालते दूर हो जाएंगे। पूर्व सीएम का दावा है कि बीजेपी 300 और एनडीए 350 से ज्यादा सीट लाकर सरकार बनाएगी। बता दें सीएम कमलनाथ ने एग्जिट पोल के नतीजों को मनोरंजन करार दिया था।

पढ़ें- साध्वी का नॉमिनेशन रद्द करने की मांग, जनसंपर्क मंत्री ने प्रायश्चित…

गौरतलब है देश के प्रतिष्ठित चैनलों के सर्वे में एनडीए की सरकार बनते दिखाया है। सभी चैनलों ने बीजेपी को 274 से ज्यादा सीटें साथ ही एनडीए को 300 से ज्यादा सीट मिलते हुए दिखाया है। इस नतीजों के बाद से सियासी दलों में भी खलबली मच गई है। कोई निराश तो कोई खुश नजर आ रहे हैं। कई नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल खड़ा किया है तो कुछ नेताओं ने इसे सिर्फ मनोरंजन करार दिया है। उनकी माने तो 23 के बाद आंकड़ा अलग रहेगा।

पढ़ें- मुकेश गुप्ता नहीं पहुंचे EOW, बेटी की तबीयत खराबी का दिया हवाला, अब 6 को मिली अगली तारीख

बता दें 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 की वोटों की गिनती होगी। सुबह सात बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहेगा। बहरहाल देखना दिलचस्प होगा कि एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं या फिर ईवीएम कुछ और ही रिजल्ट देंगे। तब तक के लिए चुनाव से जुड़ी लगातार अपडेट के लिए आप देखते रहिए हमारी वेबसाइट IBC24 न्यूज और LIVE टीवी 

रायपुर के सर्किट हाउस में लगी आग, देखें वीडियो-


लेखक के बारे में