होम बेस्ड वर्कशीट के आधार पर होंगी पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं, स्टूडेंट्स को स्कूलों द्वारा बांटी जा रही वर्कशीट

होम बेस्ड वर्कशीट के आधार पर होंगी पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं, स्टूडेंट्स को स्कूलों द्वारा बांटी जा रही वर्कशीट

होम बेस्ड वर्कशीट के आधार पर होंगी पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं, स्टूडेंट्स को स्कूलों द्वारा बांटी जा रही वर्कशीट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: February 1, 2021 2:31 pm IST

जबलपुर। कोरोनाकाल में जब आठवीं तक के स्कूल पूरी तरह से बंद हैं तो मध्यप्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग पहली बार होम बेस्ड वर्कशीट के आधार पर परीक्षाएं लेने जा रहा है। कॉलेजों में ओपन बुक एक्जाम की तर्ज पर, पहली से आठवीं तक की कक्षाओं की परीक्षाएं होम बेस्ड वर्कशीट के आधार पर होंगी।

ये भी पढ़ें:आम बजट पर प्रतिक्रिया! कमलनाथ ने कहा फिर वही झूठा वादा, पूर्व वित्त मंत्री भनोत बोले मिडिल क्लास …

इसके लिए शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं तक के स्टूडेंट्स को स्कूलों द्वारा वर्कशीट बांटी जा रही हैं जिन्हें उन्हें अपने स्कूलों में जमा करवाना होगा और फिर उन्ही के मूल्यांकन के आधार पर स्टूडेंट्स के सालाना रिजल्ट बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:केन्द्रीय बजट, पूरी तरह से आमजन विरोधी व निराशाजनक : कमलनाथ

जबलपुर जिले में होम बेस्ड वर्कशीट आधारित परीक्षा में पहली से आठवीं कक्षा के एक लाख तीस हजार स्टूडेंट्स शामिल किए जा रहे हैं। जिले के 2200 स्कूलों में पढ़ने वाले प्रायमरी और मिडल क्लास से छात्र छात्राओं को वर्क शीट उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिसमें प्रश्नों के उत्तर लिखने के बाद उन्हें अपने स्कूलों में जमा करवाना होगा।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : सरकारी कार्यक्रम में अनुपस्थित पाये जाने पर तहसीलदार न…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com