फहद बने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

फहद बने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

फहद बने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 14, 2021 1:53 pm IST

लखनऊ, 14 जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोहम्मद फहद को पार्टी के सहयोगी संगठन ‘समाजवादी युवजन सभा’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया है।

सपा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को बताया कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कासगंज जिले के निवासी मोहम्मद फहद को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।

फहद वर्ष 2017-18 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव थे।

उन्होंने भाषा से बातचीत में कहा कि वह वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय रहे और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह ज्यादा से ज्यादा पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की कोशिश करेंगे।

इसके अलावा देवरिया के रहने वाले उदय प्रकाश यादव को युवजन सभा का राष्ट्रीय महासचिव नामित किया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवजन सभा की संपूर्ण कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

भाषा सलीम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में