राजधानी में किसान-उपभोक्ता बाजार को मिल रही सफलता, पूरे प्रदेश में खोले जाएंगे ऐसे बाजार, दोनों पक्षों को हो रहा लाभ

राजधानी में किसान-उपभोक्ता बाजार को मिल रही सफलता, पूरे प्रदेश में खोले जाएंगे ऐसे बाजार, दोनों पक्षों को हो रहा लाभ

राजधानी में किसान-उपभोक्ता बाजार को मिल रही सफलता, पूरे प्रदेश में खोले जाएंगे ऐसे बाजार, दोनों पक्षों को हो रहा लाभ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: January 21, 2020 10:43 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सब्जी उत्पादक किसानों और उपभोक्ताओं को सीधे जोड़ने के लिए बनाए जा रहे किसान उपभोक्ता बाजार का फायदा होता दिख रहा है । रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में मंडी की जमीन पर बनाए इस उपभोक्ता बाजार में रोज सुबह किसान अपनी सब्जी लाकर बेच रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं को भी ताजी सब्जियां सही दाम पर मिल रही है।

ये भी पढ़ें: बजट से पहले शिक्षाकर्मियों की सीएम भूपेश से अनोखी गुहार, दिलाया “किरिया के सुरता”

रायपुर के देवेंद्र नगर में बने इस किसान उपभोक्ता बाजार की सफलता के बाद इस तरह के बाजार शहर के चारों तरफ और पूरे प्रदेश में खोलने की मांग की जा रही है । किसान हो या उपभोक्ता दोनों का मानना है कि ऐसे बाजार और खुलने से किसानों और उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा ।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेेस का फैन बताकर घर में दाखिल हुए आयकर अफसर, …

इस मामले में मंडी बोर्ड के अधिकारियों का कहना है की रायपुर में यह उपभोक्ता बाजार पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु किया गया था इसे मिल रही सफलता के बाद अब इस तरह का बाजार पूरे प्रदेश में शुरु करने की तैयारी की जा रही है। रायपुर जैसे बड़े शहर में इस तरह के तीन से चार बाजार खोलने की योजना पर काम शुरु किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप का भारत दौरा, इधर पाक पीएम इमरान हुए चिंतित,…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com