किसानों ने सड़कों पर फेंका धान, दुकानदारों द्वारा धान नही खरीदने से नाराज

किसानों ने सड़कों पर फेंका धान, दुकानदारों द्वारा धान नही खरीदने से नाराज

किसानों ने सड़कों पर फेंका धान, दुकानदारों द्वारा धान नही खरीदने से नाराज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 23, 2019 7:56 am IST

गरियाबंद। प्रशासन की सख्ती से नाराज किसानों ने आज जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने सड़क पर धान फेंककर अपनी नाराजगी जताया। व्यापारियों और दुकानदारों द्वारा चिल्लर धान नही खरीदने से नाराज किसानों ने अपने गुस्से का इजहार किया।

यह भी पढ़ें —महाराष्ट्र का घमासान, शरद पवार बोले- ये फैसला अजित पवार का है, एनसीपी का कोई भी विधायक बीजेपी के साथ नहीं

बता दें कि प्रशासन की सख्ती के कारण दुकानदारों ने धान नही खरीदने के दुकानों के सामने बोर्ड लगाए हैं, झाखरपारा गांव के साप्ताहिक बाजार में आज किसानों ने धान फेंक दिया। प्रशासन की सख्ती के बाद गल्ला व्यापारियों ने चिल्हर खरीदी बन्द कर दिया है, फिलहाल किसानों द्वारा धान फेंकरने के बाद मौके पर देवभोग पुलिस पहुंची है और किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें — शिवसेना की इन शर्तों से नाराज थे अजीत पवार, रातों रात ऐसे बदल गए राजनीतिक समीकरण…देखिए

बता दें कि पूरे प्रदेश में अवैध धान संग्रहण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, प्रदेश से अब तक काफी मात्रा में धान को जब्त किया गया है, जिसके बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा है। वहीं किसान धान बेंचकर अपनी रोजमर्रा की चीजें खरीदते हैं, जिससे उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं सरकार इस साथ 1 दिसंबर से धान खरीदी किए जाने का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें — चुनाव से पहले बड़ा नक्सली हमला, एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी शहीद

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/rEqApCyFcw4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com