पिता ने की गर्भवती नाबालिग बेटी की हत्या, नाले में फेंका शव
पिता ने की गर्भवती नाबालिग बेटी की हत्या, नाले में फेंका शव
शाहजहांपुर (उप्र), सात अक्टूबर (भाषा) शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गर्भवती अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सिधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाले के किनारे एक किशोरी का शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी।
Read More News:7 अक्टूबर : मिशनरीज ऑफ चैरिटी का स्थापना दिवस
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पाया गया कि किशोरी लगभग सात माह की गर्भवती थी और उसके किसी से अवैध संबंध थे। सम्भवत: इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया मामला झूठी शान के लिए हत्या का मामूल पड़ता है।’’
उन्होंने कहा कि पुलिस ने किशोरी के पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपनी बेटी की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।’’
Read More News: रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत
आनंद ने आरोपी पिता के हवाले से बताया कि उसकी बेटी गर्भवती थी जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने उसके प्रेमी का नाम पूछा और बेटी ने काफी प्रयास के बाद भी प्रेमी का नाम नहीं बताया तो तैश में आकर उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।
पुलिस ने किशोरी के हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया है जबकि किशोरी का भाई घटना के बाद से लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
Read More News: शाहीन बाग पर SC का फैसला- सार्वजनिक जगहों-सड़कों पर नहीं हो सकता अनिश्चितकाल तक धरना

Facebook


