पिता ने चार वर्षीय बेटे को गंगा नदी में फेंका

पिता ने चार वर्षीय बेटे को गंगा नदी में फेंका

पिता ने चार वर्षीय बेटे को गंगा नदी में फेंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: February 28, 2021 4:04 pm IST

कौशांबी 28 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति द्वारा अपने चार वर्षीय बेटे को कथित रूप से गंगा नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्‍चे की तलाश कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि जिले के मोहब्‍बतपुर पैसा थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहम्‍मद अली (26) मौजूदा समय में कड़ा धाम क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ कस्‍बे में परिवार समेत रहता है और आज उसने अपने चार वर्षीय बेटे वारिस को लेहदरी स्थित पुल से नीचे गंगा नदी में फेंक दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोहम्मद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । सिंह के मुताबिक मोहम्मद अली की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है।

भाषा सं आनन्‍द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में