बीजेपी की पोल खोलने कांग्रेस ने चलाया अच्छे दिन-फेंकू एक्सप्रेस ट्रेन

बीजेपी की पोल खोलने कांग्रेस ने चलाया अच्छे दिन-फेंकू एक्सप्रेस ट्रेन

बीजेपी की पोल खोलने कांग्रेस ने चलाया अच्छे दिन-फेंकू एक्सप्रेस ट्रेन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: September 24, 2018 1:44 pm IST

जबलपुर – मध्यप्रदेश में जब चुनाव सिर पर हैं तो सत्ता पक्ष और विपक्ष जनता को रिझाने का कोई मौका छोड़ते नहीं दिख रहे। जहां सत्ता में काबिज बीजेपी अपने कामकाज पर जनता का आशीर्वाद लेने निकली है तो कांग्रेस, बीजेपी सरकार की पोल खोलने, रोज़ कोई ना कोई नया तरीका ढूंढ रही है। 

ये भी पढ़ें –ईमेल आईडी हैक करके अकाउंट खाली करने वाला ठग गिरफ्तार

 

जबलपुर में तो कांग्रेस ने एक पोलखोल ट्रेन ही चला दी है जिसका नाम दिया गया है अच्छे दिन-फेंकू एक्सप्रेस। कांग्रेस विधायक नीलेश अवस्थी ने इस डमी ट्रेन को तैयार करवाया है जो शहर केे हर विधानसभा क्षेत्र में चलाई जाएगी कई गाड़ियों को जोड़कर बनाई गई इस ट्रेन को लेकर कांग्रेस वोटर्स के बीच जाएगी जिसमें केन्द्र और राज्य की बीजेपी सरकार की वादाखिलाफी जनता को गिनाई जाएगी।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में