यवतमाल सड़क हादसे में मृतक मजदूरों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा

यवतमाल सड़क हादसे में मृतक मजदूरों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा

यवतमाल सड़क हादसे में मृतक मजदूरों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: May 19, 2020 1:43 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यवतमाल सड़क हादसे के शिकार हुए मजदूरों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे पर दुख जताया है। महाराष्ट्र के सोलापुर से प्रवासी मजदूरों को लेकर झारखंड जा रही बस यवतमाल में हादसे का शिकार हुई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Read More News: कर्मचारियों को बड़ा झटका, सरकार ने वापस लिया लॉकडाउन में पूरी सैलरी देने वाला आदेश

हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जानकारी दी कि इस हादसे में प्रदेश के 6 मजदूर शामिल है। इनमें से 2 की मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं। सभी ​बिल्हा के रहने वाले हैं। नेता प्रतिपक्ष ने सीएम और मंत्री टीएस सिंहदेव को इसकी जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की थी।

Read More News: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 5 और नए मरीज, प्रदेश म…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com