मुंबई के रेस्तरां में आग लगी

Ads

मुंबई के रेस्तरां में आग लगी

  •  
  • Publish Date - November 14, 2020 / 05:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

मुंबई, 14 नवंबर (भाषा) मध्य मुंबई के भायखला उपनगर में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार रात को आग लग गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना में अबतक कोई हताहत नहीं हुआ है। मौलाना आजाद रोड पर स्थित रेस्तरां में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां भेजी गई हैं।

दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा

शाहिद

शाहिद