(Gold Rate Today 23 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Rate Today 23 July 2026: देश में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में तेजी का सिलसिला गुरुवार 23 जुलाई को भी जारी रहा। पिछले पांच दिनों में 24 कैरेट सोने का भाव 3,130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 3,010 रुपये और 18 कैरेट सोने के भाव में करीब 2,520 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 जुलाई को 24 कैरेट वाला सोना 1,34,440 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो अब बढ़कर 1,46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी देखने के मिली है।
देश के कई शहरों में सोना और महंगा हो गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई और भाव 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यह पिछले दो सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों (Gold Price Today) में तेजी का कारण मजबूत हाजिर मांग और पिछले सप्ताह गिरावट के बाद कम कीमतों पर बढ़ी खरीदारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बनी हुई है। स्पॉट गोल्ड करीब 4,133.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 23 जुलाई 2026 | ₹ 14,657 | 1 | ₹ 13,446 | 1 |
| 22 जुलाई 2026 | ₹ 14,656 | 219 | ₹ 13,445 | 210 |
| 21 जुलाई 2026 | ₹ 14,437 | 76 | ₹ 13,235 | 70 |
| 20 जुलाई 2026 | ₹ 14,361 | 17 | ₹ 13,165 | 20 |
| 19 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 0 | ₹ 13,145 | 0 |
| 18 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 76 | ₹ 13,145 | 65 |
| 17 जुलाई 2026 | ₹ 14,268 | -76 | ₹ 13,080 | -70 |
| 16 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | -28 | ₹ 13,150 | -25 |
| 15 जुलाई 2026 | ₹ 14,372 | 77 | ₹ 13,175 | 70 |
| 14 जुलाई 2026 | ₹ 14,295 | -11 | ₹ 13,105 | -10 |
देश के बड़े शहरों में भी सोने के भाव (Gold Rate Today) ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,520 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,34,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,46,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। रायपुर, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी कीमतें इसी स्तर के आसपास बनी हुई हैं।
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| Delhi Gold Price Today | ₹ 1,10,040 | ₹ 1,34,460 | ₹ 1,46,570 |
| Mumbai Gold Price Today | ₹ 1,09,890 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Ahmedabad Gold Price Today | ₹ 1,09,940 | ₹ 1,34,360 | ₹ 1,46,570 |
| Chennai Gold Price Today | ₹ 1,12,460 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Kolkata Gold Price Today | ₹ 1,09,890 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Hyderabad Gold Price Today | ₹ 1,09,890 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Raipur Gold Price Today | ₹ 1,09,890 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Bhopal Gold Price Today | ₹ 1,09,940 | ₹ 1,34,360 | ₹ 1,46,570 |
| Lucknow Gold Price Today | ₹ 1,10,040 | ₹ 1,34,460 | ₹ 1,46,570 |
| Chandigarh Gold Price Today | ₹ 1,10,040 | ₹ 1,34,460 | ₹ 1,46,570 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी बढ़ोतरी जारी है। 23 जुलाई को चांदी का भाव 100 रुपये बढ़कर 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.78 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। वहीं प्लेटिनम का भाव 1,646.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कीमती धातुओं (Gold Silver Prices) में जारी तेजी से निवेशकों की नजर अब आगे की कीमतों पर बनी हुई है।