महाराष्ट्र के सांसद के कार्यक्रम स्थल पर खड़ी कार में आग लगी

महाराष्ट्र के सांसद के कार्यक्रम स्थल पर खड़ी कार में आग लगी

महाराष्ट्र के सांसद के कार्यक्रम स्थल पर खड़ी कार में आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 27, 2021 12:38 pm IST

ठाणे, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में भिवंडी से भाजपा सांसद कपिल पाटिल के कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी एक कार में शनिवार दोपहर को आग लग गई। घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है।

सांसद के प्रवक्ता ने बताया कि कार उनके काफिले का हिस्सा थी और ठाणे जिले में कल्याण के पास शाहद में कार्यक्रम स्थल के नजदीक सड़क के किनारे खड़ी थी।

उन्होंने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।

प्रवक्ता ने बताया कि कार में अचानक अपने आप आग लग गई जिसमें पूरी गाड़ी जल कर राख हो गई।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में