Nepal Flood Update News: पड़ोसी देश में कुदरत का कहर! बाढ़ से मची तबाही, 105 भारतीयों के लापता होने से मचा हड़कंप, PM मोदी ने बालेन शाह से की बात
Nepal Flood Update News: पड़ोसी देश में कुदरत का कहर! बाढ़ से मची तबाही, 105 भारतीयों के लापता होने से मचा हड़कंप, PM मोदी ने बालेन शाह से की बात
Nepal Flood Update News | Photo Credit: IBC24
- नेपाल में जलस्तर अचानक बढ़ने से भारी तबाही
- 16 लोगों की मौत
- 105 भारतीय लापता
रसुवा: Nepal Flood Update News भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने हर तरफ तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। (Nepal Flood Latest News) वहीं बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में ज्यादातर तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे।
पीएम मोदी ने पीएम बालेन शाह से की बात
Nepal Flood Update News नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आने से मची तबाही के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने बाढ़ में हुए जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया है। पीएम ने कहा कि भारत के लोग इस मुश्किल समय में नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। हमारी टीमें बचाव और राहत के कामों पर मिलकर काम कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि नेपाल में आपदा से प्रभावित भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द रेस्क्यू और राहत पहुंचाने के लिए भारतीय दूतावास नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
अब तक 16 लोगों की मौत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आने से मची तभी में अब तक 16 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता है। भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक पानी बढ़ने से टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। (Nepal Flood Updates) तेज बहाव में कई वाहन बह गए। बाढ़ से 13 जलविद्युत परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान लगातार जारी है।
तबाही का यह मंजर देखकर मन सहम गया।
अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है। https://t.co/IYW2cwWnK0 pic.twitter.com/p9aSZ0hyNU
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) August 26, 2026
#WATCH | Nepal: Visuals from the flood-affected Nuwakot district in Nepal.
The swollen Bhotekoshi River tore through Nuwakot, leading to homes being swept away, families being separated, and many people still missing. pic.twitter.com/oQ2MJpnxsP
— ANI (@ANI) August 26, 2026
400 यात्री लापता
पर्यटन और ट्रैवल कंपनियों से मिले शुरुआती रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रभावित इलाकों से 400 यात्रियों के लापता होने की जानकारी मिली है। ट्रैवल एजेंसियों, गाइड, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इन आंकड़ों की जांच की जा रही है। विदेशी पर्यटकों में भारतीयों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं। नेपाल से आने वाली नदियों का पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Gold Rate Today 26 August 2026: दिल्ली से चेन्नई तक सस्ता हुआ सोना, 1.22 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा भाव, जानें आज क्या है आपके शहर का ताजा रेट?
- Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के बंपर पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें जिलेवार वैकेंसी और पूरी डिटेल
- Stock Market Today: तेल की कीमतें गिरी और बदल गया बाजार का मूड! अचानक इन शेयरों में आ सकती है तूफानी एक्शन

Facebook


