Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से 16 लोगों की मौत, कई यात्री आप भी लापता, पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात, कहा- करेंगे हर संभव मदद
Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ आने से मची तबाही के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से फोन पर बात की है।
Nepal Flood Updates/Image Credit: AI
- नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आने से तबाही मच गई है।
- बाढ़ आने से मची तबाही के बीच पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से बात की है।
- पीएम मोदी ने बालेन शाह को हर संभव मदद देने की बात कही है।
Nepal Flood Updates: नई दिल्ली: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आने से मची तबाही के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने बाढ़ में हुए जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया है। पीएम ने कहा कि भारत के लोग इस मुश्किल समय में नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। हमारी टीमें बचाव और राहत के कामों पर मिलकर काम कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि नेपाल में आपदा से प्रभावित भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द रेस्क्यू और राहत पहुंचाने के लिए भारतीय दूतावास नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
Spoke to Prime Minister Balendra Shah and conveyed condolences on the loss of lives due to the floods in Nepal. The people of India stand in solidarity with their sisters and brothers in Nepal at this difficult time.
India is ready to provide all possible humanitarian…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2026
अब तक 16 लोगों की हुई मौत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आने से मची तभी में अब तक 16 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता है। भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक पानी बढ़ने से टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। (Nepal Flood Updates) तेज बहाव में कई वाहन बह गए। बाढ़ से 13 जलविद्युत परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान लगातार जारी है।
400 यात्री लापता
Nepal Flood Updates: पर्यटन और ट्रैवल कंपनियों से मिले शुरुआती रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रभावित इलाकों से 400 यात्रियों के लापता होने की जानकारी मिली है। ट्रैवल एजेंसियों, गाइड, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इन आंकड़ों की जांच की जा रही है। विदेशी पर्यटकों में भारतीयों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं। नेपाल से आने वाली नदियों का पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, 400 से ज्यादा यात्री हुए लापता
- Scooters for Girl Students: प्रदेश की छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री ने खोला खुशियों का पिटारा, 50 हजार बेटियों को स्कूटी देने ऐलान, रक्षाबंधन से पहले दे दी बड़ी सौगात
- Zomato Share Price Hike News: अचानक Zomato के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, पहुंचा 10 महीने का हाई पर, अब किस लेवल तक पहुंचेगा भाव? ब्रोकरेज ने खोला पूरा राज

Facebook


