मुंबई में व्यवसायिक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई में व्यवसायिक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, दो फरवरी (भाषा) मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार को एक छह मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अंधेरी में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी प्लाजा इमारत के शीर्ष तल पर लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ ।
फायर ब्रिगेड को पूर्वाह्न 11.15 बजे आग लगने की सूचना मिली।
अधिकारी ने कहा कि यह मामूली आग थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
भाषा
शुभांशि पवनेश
पवनेश

Facebook


