कमलनाथ कैबिनेट की पहली बैठक, मंत्रियों को दिए जाएंगे विभाग
कमलनाथ कैबिनेट की पहली बैठक, मंत्रियों को दिए जाएंगे विभाग
भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज सीएम कमलनाथ पहली कैबिनेट की बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे वल्लभ भवन में बैठक बुलाई गई है। बैठक में आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो जाएगा। दोपहर बैठक के बाद ऐलान होगा कि किसे कौन सा मंत्रालय दिया जाना है।
पढ़ें- प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस अफसर इधर से उधर
बता दें मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ कैबिनेट में मंगलवार को 28 मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली जिसमें 2 महिलाओं और एक निर्दलीय को जगह दी गई है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है. 28 मंत्रियों में 9 सवर्ण, 8 ओबीसी, 4 एससी, 3 आदिवासी और अन्य समुदायों को भी जगह मिली है। इसमें 15 विधायकों को पहली बार मंत्री बनाया गया है. सरकार में 15 साल बाद मुस्लिम समुदाय के आरिफ अकील को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
पढ़ें- शिवराज ने दी कांग्रेस सरकार को चेतावनी, बीजेपी कार्यकाल की योजनाएं …
मंत्रिमंडल में राज्य के तीनों बड़े नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन वाले विधायकों को जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के 11, दिग्विजय सिंह के 9, ज्योतिरादित्य सिंधिया के 7 और अरुण यादव खेमे के 1 मंत्री को शामिल किया गया है।बैठक में सभी 28 मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष भी बैठक में मौजूद रहेंगे। नए मंत्रियों का अधिकारियों के साथ परिचय भी कराया जाएगा।

Facebook


