उप्र के मुजफ्फरनगर में बंदूक दिखाकर बैंकर से लूट के मामले में पांच गिरफ्तार

उप्र के मुजफ्फरनगर में बंदूक दिखाकर बैंकर से लूट के मामले में पांच गिरफ्तार

उप्र के मुजफ्फरनगर में बंदूक दिखाकर बैंकर से लूट के मामले में पांच गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: May 18, 2021 3:33 pm IST

मुजफ्फरनगर, 18 मई (भाषा) बंधन बैंक की एक कर्मचारी से बंदूक की नोक पर एक लाख रुपये की राशि लूटने के मामले में कथित तौर पर शामिल पांच लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से दो बाइक, एक स्कूटी, एक लाख रुपये और एक पिस्तौल बरामद किया गया।

थाना प्रभारी अनिल कापेरवन ने बताया कि यह घटना 11 मई को न्यू मंडी इलाक़े में हुई। हथियारों से लैस अपराधी बाइक पर आए और बंधन बैंक में संग्रहण विभाग में काम करने वाली एक महिला को रोका और इसके बाद वे नकदी और उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए ।

भाषा स्नेहा उमा

उमा


लेखक के बारे में