पूर्व मंत्री इमरती देवी का दावा, 25 अप्रैल को होगा मंत्रिमंडल गठन, शिवराज सरकार में भी बनेंगी मंत्री

पूर्व मंत्री इमरती देवी का दावा, 25 अप्रैल को होगा मंत्रिमंडल गठन, शिवराज सरकार में भी बनेंगी मंत्री

पूर्व मंत्री इमरती देवी का दावा, 25 अप्रैल को होगा मंत्रिमंडल गठन, शिवराज सरकार में भी बनेंगी मंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: April 20, 2020 8:45 am IST

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी की नए नवेले नेता अब शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल को लेकर दावे कर रहे हैं। इनमें से एक हैं, महिला बाल विकास विभाग की पूर्व मंत्री इमरती देवी जिन्होनें IBC24 से खास बातचीत में दावा किया है कि शिवराज सिंह के मंत्रीमंडल का गठन 25 अप्रैल को होगा। उन्होने कहा क्योंकि भोपाल में भीड़भाड़ होगी, इसलिए मंत्रिमंडल के गठन में देरी हो रही है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सड़कों पर भीड़ उमड़ने पर जताई चिंता, लोगों से घर पर रहने की अपील, बोल…

वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह मंत्री बनने की कितनी इच्छुक है, जिस पर उन्होनें कहा है कि लोगों की इच्छा है, इसलिए जल्दी मंत्री बनूंगी। वैसे इमरती ये भी कह रही है, कि उन्हें मंत्री पद की लालच नही है, पहले भी मंत्री थी। लेकिन अब बीजेपी की सरकार में मंत्री रहते जो विभाग मिलेगा, उसमें अच्छा काम करेंगीं। क्योंकि 3 बार कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में बीजेपी की केंद्र सरकार से पुरस्कार महिला बाल विभाग के लिए लायी है।

ये भी पढ़ें: कोरोना: नक्सलियों ने जारी किया फरमान, लॉकडाउन के नियमों का पालन करे…

इसके साथ ही इमरती देवी ने उपचुनाव को लेकर कहा है कि उनके क्षेत्र की जनता चुनाव के लिए तैयार है, उन्हें दौड़ भाग करने की जरूरत नही है, क्योंकि चुनाव प्रचार अभी से चल रहा है, इस बार भी ज्यादा से ज्यादा वोटों से जीतेगीं। वहीं इमरती ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने को लेकर कहा है कि मेरे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया है, जहां रहेगें मैं वहीं रहूंगी। चाहें वो बीजेपी में रहे, या फिर कांग्रेस में रहे।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जिलों को जारी किए …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com