पुणे छावनी बोर्ड का पूर्व सदस्य बदमाश को मारने के षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार

पुणे छावनी बोर्ड का पूर्व सदस्य बदमाश को मारने के षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार

पुणे छावनी बोर्ड का पूर्व सदस्य बदमाश को मारने के षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: July 22, 2021 11:00 am IST

पुणे, 22 जुलाई (भाषा) पुलिस ने पुणे छावनी बोर्ड के पूर्व सदस्य विवेक यादव को एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या की सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

कोंढवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सरदार पाटिल ने बताया कि यादव को बुधवार रात गुजरात सीमा पर पकड़ा गया और उसे महाराष्ट्र के पुणे लाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बबलू गवली की हत्या के षड्यंत्र में उसकी भूमिका तब सामने आयी जब कोंढवा पुलिस ने हाल ही में दो अपराधियों, राजमणि और शेख को कथित तौर पर हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया और पुलिस को एक व्यक्ति को मारने के लिए सुपारी के संबंध में चैट मिली।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान, पुलिस को राजमणि और यादव के बीच गवली को मारने की कथित षड्यंत्र के बारे में चैट मिली।

पुलिस के मुताबिक, 2016 में गवली ने गोली चलाकर यादव को मारने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार बदला लेने के लिए यादव ने दो अपराधियों को सुपारी दी थी।

पाटिल ने कहा, ‘हमने यादव की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया था। एक गुप्त सूचना के बाद हमने गुजरात सीमा पर एक टीम भेजी और उसे गिरफ्तार कर लिया।’’

भाषा अमित शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में