छत्तीसगढ़ के बजट सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ के बजट सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ के बजट सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: February 8, 2018 4:02 am IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. सदन में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा. वहीं पेंशनर्स के मामले पर विपक्ष ध्यानाकर्षण लाएगा. बुधवार के जैसे सदन में आज भी हंगामे के आसार हैं.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1412 करोड़ का चौथा अनुपूरक बजट पारित

बजट सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार रहा, प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायकों ने भू राजस्व संशोधन विधेयक बिल पर करीब 20 मिनट तक जमकर हंगामा किया. सदन में छत्तीसगढ़ भू राजस्व विधेयक को लौटाने की सूचना देने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा विपक्ष ने सवाल किया कि जब राज्यपाल ने इस विधेयक को पुनर्विचार के लिए लौटाया है तो राज्य सरकार श्रेय क्यों ले रही है. 

ये भी पढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने पंच-सरपंचों को समझाई संसदीय व्यवस्था

विपक्ष ने इसे संवैधानिक प्रकिया का उल्लंघन बताकर भूराजस्व बिल को कैबिनेट में पास करने पर भी कड़ा ऐतराज जताया है. राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि सरकार ने संविधान के मुताबिक ही काम किया है.   

पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर मनरेगा के भुगतान को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे. अजय चंद्राकर ने कहा भुगतान संबंधित शिकायतें मिली है, केंद्र से राशि मिलने के बाद लंबित राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. विपक्ष ने स्वास्थ्य विभाग में खरीदी में अनियमितता में सवालों की झड़ी लगा दी. दोनों ही मामलों में मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया.

देखिए तीसरे दिन सदन में क्या रहा खास-

 

 

नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देकर सबको हैरान कर दिया. नेता प्रतिपक्ष ने 14वें वित्त आयोग की राशि को लेकर ये नोटिस दिया. 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में