शातिरों ने सीए को लगाया 16 लाख रुपए का चूना, ऑन लाइन खरीदी के जरिए ठगी

शातिरों ने सीए को लगाया 16 लाख रुपए का चूना, ऑन लाइन खरीदी के जरिए ठगी

शातिरों ने सीए को लगाया 16 लाख रुपए का चूना, ऑन लाइन खरीदी के जरिए ठगी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: October 5, 2018 4:51 am IST

रायपुर। रायपुर में कम कीमत पर महंगा सामान खरीदने का लालच एक चार्टर्ड अकांउटेंट को महंगा पड़ गया। सीए से 16 लाख की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। मामला राजधानी के सरस्वतीनगर थाना इलाके के कोटा का है जहां सीए साकेत अग्रवाल के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया और कहा गया की शॉप लाबी डॉट कॉम (SHOPLOBY.COM) से खरीदी करने पर प्वाइंट मिलेंगा।

पढ़ें- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, जानिए शाह के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

जिससे कार एवं मोबाईल फोन और अन्य महंगे गिफ्ट दिये जाएंगे। झांसे में आकर पीड़ित ने ऑनलाइन खरीदी की जिसके बाद शातिर ठगों ने 25 हजार रूपये का चेक और एक एप्पल मोबाइल भी भेजा। जिसके बाद उत्साहित सीएम ने आरोपियों के समय समय पर अलग अलग एकाउंट नंबर पर कुल 16 लाख 35 हजार 670 रूपये जमा भी किये गये। लेकिन पैसे डालने के बाद जब सीए के पास कोई गिफ्ट या सामान नहीं आया तो उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। शिकायत के बाद सरस्वती नगर थाना पुलिस धोखाधडी का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में