1 मार्च से प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45-59 साल तक को-मोर्बिडिटी वाले व्यक्तियों को लगेगा कोरोना का टीका: स्वास्थ्य मंत्री

1 मार्च से प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45-59 साल तक को-मोर्बिडिटी वाले व्यक्तियों को लगेगा कोरोना का टीका: स्वास्थ्य मंत्री

1 मार्च से प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45-59 साल तक को-मोर्बिडिटी वाले व्यक्तियों को लगेगा कोरोना का टीका: स्वास्थ्य मंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: February 28, 2021 6:54 am IST

भोपाल। कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने आज पीसी के माध्यम से जानकारी दी। प्रदेश में किस तरह से टीके लगेंगे, इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण है। जिसके तहत 1 मार्च से प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45-59 साल तक को- मोर्बिडिटी वाले व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगेगा।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, बोले ‘राज्य में कांग्रेस-लेफ़्ट तीसरा विकल्प’, जीरो बजट वाले रमन के बयान पर कही ये बात…देखिए

इसके लिए कोविन-2.0 पोर्टल के जरिये एडवांस रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा, रजिस्ट्रेशन के लिए फ़ोटो आईडी कार्ड जरूरी होगा। प्रदेश की 186 स्वास्थ्य संस्थाओं में टीका लगाया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह में 3,4 और 6 मार्च को सैशन होंगे । 1 महीने में 5 हज़ार से ज्यादा सेशन आयोजित करने का लक्ष्य है। दूसरे चरण के लिए प्रदेश को वैक्सीन के 16.63 लाख डोज़ मिलेंगे, अभी 7 लाख डोज़ मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: जियो का नया धमाका! 1999 में ले आइये नया फोन, साथ मे…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com