शोरूम से चुराकर लड़की ने पहने 8 जींन्स, स्टाफ ने रंगे हाथ पकड़ा, उतारते हुए बनाया वीडियो ..देखिए

शोरूम से चुराकर लड़की ने पहने 8 जींन्स, स्टाफ ने रंगे हाथ पकड़ा, उतारते हुए बनाया वीडियो ..देखिए

शोरूम से चुराकर लड़की ने पहने 8 जींन्स, स्टाफ ने रंगे हाथ पकड़ा, उतारते हुए बनाया वीडियो ..देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: November 26, 2019 8:33 am IST

रायपुर। इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुकान से जींस चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई एक लड़की दिख रही है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने का कारण बना है लड़की द्वारा 8 जींस चोरी करना और उन सबको एक साथ पहनना।

यह भी पढ़ें —सुन्नी वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ…

लड़की ने अपनी जींस के ऊपर ही 8 जींस चुराकर पहन ली और शॉप से बाहर जाने लगी। लेकिन शॉप के किसी स्टाफ को शक हुआ तो उसने लड़की को रोक लिया और तलाशी लेने पर पाया कि लड़की ने जींस चुराकर उसे पहन ली है।

यह भी पढ़ें — मुठभेड़ में जवानों ने ढेर किए तीन आतंकी, मारा गया हिजबुल का करीबी र…

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की वॉशरूम में खड़ी है। यही लड़की चोरी की जींस के साथ पकड़ी गई है। लड़की एक के बाद एक जींस खोलकर नीचे कर रही है। लड़की को ये सब कैमरे के सामने करवाया जा रहा है और कोई शख्स उतरती जींस की गिनती कर रहा है। लड़की से जींस तब तक उतरवाई गई जब तक उसने अपने अंडरगार्मेंट्स दिखा ये साबित नहीं कर दिया कि इसके नीचे कोई जींस नहीं है।

यह भी पढ़ें — ‘अगर हमने तय कर लिया और शरद पवार ने इशारा कर दिया तो बीजेपी खाली हो…

यह मामला कहां का है इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी तो नहीं है लेकिन सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि मामला वेनेजुएला का है। पेरू से यह वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को अब तक करीब 50 लाख लोग देख चुके हैं वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे अपने टाइमलाइन पर शेयर भी किया है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/VJiTrvhhZE0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com