डूब में भगवान, चिंता में इंसान !
डूब में भगवान, चिंता में इंसान !
सरदार सरोवर बांध के बैक वाटर से जहां कई गांव डूबेंगे वहीं कई प्राचीन मंदिर भी जलमग्न हो जाएंगे…31 जुलाई के बाद डूब क्षेत्र के 47 मंदिर भी डूब जाएंगे…जिला प्रशासन मंदिरों से मूर्तियों को दूसरी जगह स्थापित कर रहा है लेकिन ग्रामीण अब इसका विरोध कर रहे हैं..लोग पीढियो से इन गाँवो मे रहते आये है , उन्हें इनके बेघर होने का दुख तो है ही , साथ ही वे बरसों से जिस भगवान की पूजा करते आएं है , वे मंदिर और भगवान भी छूटने वाले है , जिससे लोग दुखी है,लोगों का कहना है कि प्रशासन ने मंदिरों के लिये कोई व्यवस्था नही की है , प्रशासन यहां से भगवान की प्रतिमाएं दूसरे जगह ले जाना चाहता है लेकिन लोगों का कहना है मूर्तियां देव उठनी के बाद ही स्थानांतरित की जाए क्योंकि देव अभी सो रहे हैं।

Facebook


