कैग की रिपोर्ट में जीएसटी पर सरकार की किरकिरी, GST लागू करने में सरकार को बताया नाकाम, 2 साल बाद भी जटिलता कायम
कैग की रिपोर्ट में जीएसटी पर सरकार की किरकिरी, GST लागू करने में सरकार को बताया नाकाम, 2 साल बाद भी जटिलता कायम
नई दिल्ली। कैग रिपोर्ट में मोदी सरकार की किरकीरी हुई है, कैग रिपोर्ट में जीसटी लागू करने पर केंद्र सरकार को नाकाम बताया है। जीएसटी फाइलिंग का अब तक सरलीकरण नहीं किया गया है। जीएसटी की जटिलता दो साल बाद भी कायम है। जीएसटी से जुड़ी एजेंसियों में तालमेल नहीं है। पहली रिपोर्ट में कैग ने धोखाधड़ी की आशंका जताई है।
पढ़ें- कृषि मंत्री चौबे ने अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल…
देखें वीडियो
संसद में पेश की गई रिपोर्ट में जीएसटी लागू करने में केंद्र सरकार को नाकाम पाया गया है। रिपोर्ट में बड़े फर्जीवाड़े की भी आशंका जताई गई है। साल 2017-18 में दो लाख 11 हजार करोड़ का जीएसटी टैक्स कलेक्शन किया गया था। लेकिन दो साल बाद भी केंद्र सरकार ने इसका सैटलमेंट नहीं किया है। साथ ही साथ कैग ने अपने ऑडिट में पाया है इस जीएसटी के एग्जीक्यूशन में राज्य का हक मारा गया है। और तकरीबन 6366 करोड़ रूपए सेस के रूप में उनका कम हिस्सा मिला।
पढ़ें- अजय चंद्राकर के बयान पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पलटवार, कहा- पे…
कांग्रेस लगातार ये आरोप लगा रही थी और कैग ने अपने ऑडिट रिपोर्ट में केंद्र सरकार पर बड़े सवाल उठाए हैं। जीएसटी की जटिलता के कारण केंद्र सरकार के राजस्व में भारी कमी आने का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार का राजस्व 10 फीसदी तक घटा है। इस इकोनॉमिक स्लो डाउन की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
पढ़ें- जब चला सीएम का भौंरा, बघेल का देसी अंदाज.. देखिए
हाल में राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर निशाना साधा था। राहुल ने ट्वीट कर लिखा था कि देश की अर्थव्यवस्था बर्बादी के कगार पर है। राहल ने लिखा है कि सरकार नोट बंदी और जीएसटी लागू करने में फेल रही है। केंद्र सरकार की अनाड़ीपन जीएसटी की रिपोर्ट ने उजागर कर दिया है।

Facebook


