जीपी सिंह बने दुर्ग के नए पुलिस महानिरीक्षक
जीपी सिंह बने दुर्ग के नए पुलिस महानिरीक्षक
नए पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने आज दुर्ग में अपना पदभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री सिंह ने मंत्रालय एवं पुलिस मुख्यालय के सीनियर अफसरों से मुलाकात के बाद आज सुबह रेंज मुख्यालय दुर्ग पहुंच कर दीपांशु काबरा से आईजी का चार्ज लिया।इसके साथ ही उन्होंने दीपांशु काबरा को बिलासपुर रेंज आईजी के लिए रिलीव कर दिया।
ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल दीपांशु काबरा बने बिलासपुर आईजी
ज्ञात हो कि जीपी सिंह 94 बैच के आईपीएस हैं.और दुर्ग उनका तीसरा रेंज होगा। वे बिलासपुर और रायपुर के आईजी रह चुके हैं। रायपुर आईजी के रूप में उन्होंने सर्वाधिक समय का रिकार्ड बनाया है। जीपी जब रायपुर आईजी थे तब उनके पास आईजी के साथ पुलिस मुख्यालय में आईजी प्रोविजनिंग एवं प्लानिंग का भी स्वतंत्र चार्ज था। डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस के बाद प्रोविजनिंग एवं प्लानिंग पीएचक्यू का अहम विभाग माना जाता है।

Facebook


