सरगुजा पहुचने पर मंत्री अमरजीत भगत का जोरदार स्वागत, भाजपा की सदस्यता अभियान को फर्जी बताया

सरगुजा पहुचने पर मंत्री अमरजीत भगत का जोरदार स्वागत, भाजपा की सदस्यता अभियान को फर्जी बताया

सरगुजा पहुचने पर मंत्री अमरजीत भगत का जोरदार स्वागत, भाजपा की सदस्यता अभियान को फर्जी बताया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 4, 2019 7:46 am IST

अंबिकापुर। छ: महीने के लंबे इंतजार के बाद भूपेश मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले मंत्री अमरजीत भगत पहली बार आज सरगुजा पहुंचे। यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खाद्य मंत्री ने भाजपा की सदस्यता को फर्जी करार दिया।

सरगुजा पहुंचे अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पीडीएस की प्रणाली गड़बड़ी में नंबर वन थी मगर अब कांग्रेस इसे बेहतर करेगी और बीपीएल के साथ सामान्य वर्ग को भी राशन का लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :स्कूल शिक्षा मंत्री के बंगले के सामने छात्र ने किया आत्मदाह की कोशिश, इस मांग को लेकर उठाया ये कदम

इसके साथ ही अमरजीत भगत ने भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी तौर पर सदस्य बनाने का अभियान बताते हुए आरोप लगाया कि मिस कॉल के जरिए भाजपा सदस्यता दिखाती है जबकि आंकड़े फर्जी होते हैं।

ये भी पढ़ें :ग्रीनरी को बढ़ावा देने बसों की छत पर उगाए जा रहे पौधे, एसी और ईधन की भी बचत

बता दें कि बीते दिन अंबिकापुर में ही नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा था कि भाजपा प्रदेश भर में 11 लाख सक्रिय सदस्य बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 6 जुलाई से 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com