खजाने का लालच दिखाकर 5 हत्याएं की, उम्रकैद की सजा काटी, जेल से छूटते ही फिर से दोहराई वही वारदात

खजाने का लालच दिखाकर 5 हत्याएं की, उम्रकैद की सजा काटी, जेल से छूटते ही फिर से दोहराई वही वारदात

खजाने का लालच दिखाकर 5 हत्याएं की, उम्रकैद की सजा काटी, जेल से छूटते ही फिर से दोहराई वही वारदात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: January 6, 2021 10:28 am IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जो अब तक 6 लोगों की हत्या चुका है। यह शख्स पहले तो खजाने का लालच दिखाकर लोगों से रुपये ऐंठता था और फिर उनकी हत्या कर देता था। आरोपी साल 2000 में पांच लोगों की हत्या में उम्रकैद की सजा काटकर साल 2017 में जेल से छूटा था। लेकिन छूटने के बाद भी उसने फिर से वही कहानी दोहराना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ेंःKBC-12: आरक्षक की गुजारिश पर अमिताभ बच्चन ने शिवराज सरकार से की अपील, कहा- पत्नी के पास करा दीजिए…

बता दें कि बीते 8 नवंबर 2020 को भोपाल के करीब सुखी सेवनिया गांव के पास जंगल में एक शव बरामद हुआ था, शव का चेहरा पत्थर से बुरी तर से कुचला हुआ था। शव की शिनाख्त आदिल वहाब नाम के युवक के रूप में हुई। पुलिस के सामने यह चुनौती थी कि जंगल में हुई इस हत्या का कोई गवाह उसके पास नहीं था। पुलिस ने जब वारदात की जांच शुरू की तो पता चला कि एक मनीराम सेन नाम के शख्स ने मृतक को खजाना दिलाने की बात कही थी और बदले में उससे 17 हज़ार रुपये लिए थे।

ये भी पढ़ेंःकेरल उच्च न्यायालय ने वालयार मामले में पुन: मुकदमा चलाने का आदेश दिया

काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब आदिल को खजाना नहीं मिला तो उसने मनीराम से रुपये वापस मांगना शुरू कर दिया। जिसके बाद मनीराम अपने साथ आदिल को सुखी सेवनिया के जंगलों में ले गया और वहां उसे पूजा के बहाने आंख बंद कर बैठा दिया, इसके बाद मौका मिलते ही आदिल के सिर के पीछे वार कर पहले हत्या की और फिर शव को कोई पहचान ना सके इसके लिए पत्थर से चेहरा कुचल दिया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की तफ्तीश में मृतक के परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को मिलाकर करीब 74 लोगों से पूछताछ की तो घटना के पीछे मनीराम का हाथ होने के पुख्ता सबूत मिल गए।

ये भी पढ़ेंः हिंदू राव अस्पताल, निगम के कुछ अन्य अस्पतालों में कोविड-19 टीकाकरण …

वहीं हत्या करने के बाद आरोपी मनीराम फरार हो गया, पुलिस ने इस कत्ल के आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र फैलाया तो पता चला कि मनीराम इलाहाबाद से फरारी काटने के बाद सागर ज़िले के राहतगढ़ आने वाला है, पुलिस ने जाल बिछाकर मनीराम को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ेंः पर्यावरण नुकसान पर कपड़ा, रासायनिक इकाइयों की जवाबदेही तय करने का य…

आरोपी मनीराम सेन इससे पहले भी पांच लोगों की हत्या कर चुका था, आरोपी जंगल में खजाना निकालने के नाम पर पैसा ऐंठता और जब खजाना नहीं निकल पाता तो पैसों की वापसी के लिये लोग दबाव बनाते तब मनीराम उन्हें योजनाबद्ध तरीके से सुनसान जंगल में ले जाकर पूजा-पाठ के बहाने आंखे बंद कराकर पीछे से सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या कर देता था। मनीराम सेन ग्यारसपुर जिला विदिशा का मूल निवासी है, यहां पर भी इसी तरह खजाना दिलाने के नाम पर मनीराम ने पैसे ऐंठ लिए थे, लेकिन जब लोग पैसे वापस मांगने लगे तो उसने इसी प्रकार पांच लोगों को जंगल में ले जाकर मार देता था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com