तेज गति बस अनियंत्रित होकर पलटी,16 यात्री घायल तीन की हालत गंभीर

तेज गति बस अनियंत्रित होकर पलटी,16 यात्री घायल तीन की हालत गंभीर

तेज गति बस  अनियंत्रित होकर पलटी,16 यात्री घायल तीन की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 9, 2019 9:21 am IST

गुना। मध्यप्रदेश के गुना से बमोरी की ओर जा रही यात्री बस पराट गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 16 से अधिक यात्री घायल हो गए और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें –प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नार्थ ईस्ट, ईटानगर को मिली एयरपोर्ट की सौगात

बताया जा रहा है कि अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके चलते यात्रियों के बीच हड़कंप मच गई। घायलों को पास के ही जिला अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। बस में फ़से यात्रियों को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीण प्रयास कर रहे हैं। दुर्घटना की जांच बमोरी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम कर रही है।


लेखक के बारे में