Sheopur Patwari Protest News: इस जिले के पटवारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, दो दिन का दिया अल्टीमेटम, जानें क्या है मांग
Sheopur Patwari Protest News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में पटवारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Sheopur Patwari Protest News/Image Credit: IBC24
- मध्य प्रदेश के श्योपुर में पटवारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
- पटवारियों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए दोनों पटवारियों की बहाली की मांग की है।
- मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन और इसके बाद कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
Sheopur Patwari Protest News: श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर में पटवारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक बनाए जाने के विरोध और दो पटवारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर पटवारी संघ ने नाराजगी जताई है। पटवारियों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए दोनों पटवारियों की बहाली की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन और इसके बाद कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी गई है। श्योपुर में पटवारियों का विरोध अब खुलकर सामने आ गया है। पटवारी संघ ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ज्ञापन सौंपा है।
पटवारियों ने की ये बड़ी मांग
Sheopur Patwari Protest News: पटवारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक बनाए जाने के बाद जिले में दो पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी कार्रवाई को लेकर पटवारी संघ में नाराजगी है। संघ ने कार्रवाई को वापस लेने और दोनों पटवारियों को तत्काल बहाल करने की मांग की है। पटवारियों ने प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। पटवारी संघ का कहना है कि अगर दो दिन के भीतर दोनों पटवारियों की बहाली नहीं की गईए तो पहले प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद पटवारी कामबंद हड़ताल पर जाने का फैसला ले सकते हैं।
- CM Sai Bastar Visit News: बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम साय, राहत शिविर में खुद परोसा भोजन, 300 परिवारों को अतिरिक्त सहायता देने का किया ऐलान
- UP News: योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता का दिखा असर, सुलझा 30 साल पुराना जमीन विवाद, मंडलायुक्त की पैरवी से कोर्ट में पीछे हटा वादी
- Pilibhit Road Accident News: तेज रफ़्तार डंपर से टक्कर के बाद उड़े कार के परखच्चे, बुजुर्ग महिला समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Facebook


