ग्वालियर : पाकिस्तान समर्थित कश्मीरी छात्र की जांच में होश उड़ाने वाले खुलासे

ग्वालियर : पाकिस्तान समर्थित कश्मीरी छात्र की जांच में होश उड़ाने वाले खुलासे

ग्वालियर : पाकिस्तान समर्थित कश्मीरी छात्र की जांच में होश उड़ाने वाले खुलासे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 28, 2017 4:19 pm IST

 

ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान समर्थित कश्मीरी छात्र की जांच करते-करते पुलिस को एक और कश्मीरी छात्र का लिंक मिला है जिसने जांच एजेंसियों की नींद उड़ा दी है…दरअसल पुलिस को सबजार नाम के इस छात्र का एक फेसबुक मिला है तीन जून शाम छह बजे की गई इस पोस्ट में वो आधुनिक हथियारों से लैस था और पोस्ट में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ज्वाइन करने की बात लिखी थी…पोस्ट देखकर खुफया एंजेसी सक्रिय हो गई और जीवाजी यूनिवर्सिटी जाकर सबजार की डिटेल निकाली…जिसमें पता चला कि सबजार ने 2010 में भोपाल से पीजी की पढ़ाई की…सबजार की फोटो, उसके माता-पिता का नाम पता का मिलान किया जा रहा है…इससे पहले कश्मीरी छात्र मुद्दसर ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के हारने पर आपत्ति जनक पोस्ट किया था…और 25 जून को महलगांव के इरफान और कश्मीर छात्र मुद्दसर के एफबी पर कमेंट के बाद महलगांव में हंगामा हुआ था। 


लेखक के बारे में