तीरथगढ़ और चित्रकोट जलप्रपात की सैर के लिए अब शहर से मिलेगी जिप्सी सफारी, इन जगहों से दी जाएगी सुविधा

Ads

इसी कड़ी में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्रयास के तहत अब सैलानियों को जिप्सी सफारी की सुविधा जगदलपुर से मिलेगी।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2022 / 03:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

जगदलपुर। पर्यटकों को मानसून में बस्तर के जलप्रपात अत्यधिक आकर्षित करते हैं। बस्तर के अनगिनत जलप्रपातों में से चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़, तामड़ा घुमर, मेन्द्री घुमर, मंडवा जलप्रपात सैलानियों के मध्य काफी प्रचलित है। इसी कड़ी में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्रयास के तहत अब सैलानियों को जिप्सी सफारी की सुविधा जगदलपुर से मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  Amazon में इन गेजेट्स पर मिल रहा 60% तक का डिस्काउंट, जल्द खरीदें नहीं तो खत्म हो जाएगी सेल

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गनवीर ने बताया कि पर्यटकों को जगदलपुर से तीरथगढ़ एवं चित्रकोट जलप्रपात के सैर कराने के लिए जिप्सी सफारी अब जगदलपुर से बुक किये जा सकेंगे, पहले सिरहासार चौक में स्थित ट्रेवल बस्तर कार्यालय और नया बस स्टैंड से यह सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: महिला ने मांगी वोटर पर्ची तो पति हुआ नाराज, दे दिया तीन तालाक, थाने में शिकायत दर्ज

पर्यटक जिप्सी सफारी का लाभ अब बस्तर के जलप्रपातों के भ्रमण के साथ ग्रामीण संस्कृति को देखने में भी के सकते हैं। मानसून काल में यह सैलानियों को अलग ही रोमांच का अनुभव प्रदान करेगा।

और भी है बड़ी खबरें…