वायरस की चपेट में आए गांव के आधे लोग, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, गांव में अस्थाई शिविर लगाकर किया जा रहा उपचार

वायरस की चपेट में आए गांव के आधे लोग, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, गांव में अस्थाई शिविर लगाकर किया जा रहा उपचार

वायरस की चपेट में आए गांव के आधे लोग, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, गांव में अस्थाई शिविर लगाकर किया जा रहा उपचार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: March 7, 2020 6:32 pm IST

बिलासपुर। जिले के रतनपुर ब्लॉक के रानीगांव में वायरल के संंक्रमण से गांव के आधे से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के वायरस की चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: एक्सप्रेस-वे की कंसल्टेंसी कंपनी को शासन ने किया टर्मिनेट, लॉयन इंजीनियरिंग कंपनी पर 1 करोड़ 18 ला…

जानकारी के अनुसार गांव की आबादी के आधे लोग सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में आ गए हैं, यहां 100 से ज्यादा प्रभावितों की संख्या बतायी जा रही है, जिसके बाद मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव पहुंची है।

ये भी पढ़ें: विधायक के बेहद करीबी कांग्रेसी पार्षद ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया …

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां अस्थाई कैम्प लगाकर जांच शुरू कर दी है। गांव के गहवईपारा, हरिजनपारा, गोड़पारा, पठान मोहल्ला, प्रधान मोहल्ला के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने कहा वनवासियों के अधिकार, स्वावलंबन और सम्मान से …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com