हाईकोर्ट के समर वेकेशन के बाद होगी अजीत जोगी से जुड़े मामले की सुनवाई

हाईकोर्ट के समर वेकेशन के बाद होगी अजीत जोगी से जुड़े मामले की सुनवाई

हाईकोर्ट के समर वेकेशन के बाद होगी अजीत जोगी से जुड़े मामले की सुनवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: April 23, 2018 3:47 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति को लेकर हाईकोर्ट में लगाई गई याचिकाएं, नई हाईपावर कमेटी बनाने के निर्देश के बाद खारिज हो चुकी हैं। लेकिन एक अवमानना याचिका जिसे अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने लगाई थी, उस पर सुनवाई जारी है। सोमवार को यह मामला जस्टिस प्रितिंकर दिवाकर की डिविजन बेंच में फिर लगा, लेकिन इसे समर वेकेशन के बाद तक के लिए बढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़ें – सीएम पद के चेहरे पर कांग्रेस में मची होड़, जोगी बोले आपस में लड़ रहे कांग्रेसी

साय ने राज्य शासन के खिलाफ यह कहते हुए याचिका लगाई थी, कि जोगी की जाति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो डायरेक्शन दिए थे, उसके तहत प्रदेश सरकार ने कार्रवाई नहीं की। अब वेकेशन के बाद इसे फिर से सुना जाएगा।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में