बिलासपुर दौरे पर स्वास्थ्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर

बिलासपुर दौरे पर स्वास्थ्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर

बिलासपुर दौरे पर स्वास्थ्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: June 15, 2017 3:02 pm IST

स्वास्थ्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर आज बिलासपुर दौरे पर रहे। चंद्राकर के मुताबिक बिलासपुर के मास्टर प्लान पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। ;चंद्राकर ने ये भी कहा, कि छत्तीसगढ़ में 70 फीसदी संस्थागत प्रसव हो रहा है।अब 24 घंटे प्रसव सुविधा वाले सेंटर बनाए जा रहे हैं। NTPC इलाके में डायरिया फैलने के मुद्दे पर उन्होने गांवों के नाम नोट किए और जरूरी व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

बिलासपुर की सिवरेज योजना पर उन्होने कहा, कि ये छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बजट वाली योजना है। इसका काम पूरा हो जाने के बाद लोग बिलासपुर में इसे देखने आएंगे। मंत्री ने ये भी कहा, कि  स्मार्ट कार्ड के दुरुपयोग के मामले में बिलासपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर डॉक्टरों की मान्यता समाप्त की गई है, साथ ही FIR दर्ज कराया गया है। 

 

 

 


लेखक के बारे में