स्वास्थ्य मंत्री ने किया ‘कैलेण्डर-2018’ का विमोचन किया
स्वास्थ्य मंत्री ने किया ‘कैलेण्डर-2018’ का विमोचन किया
रायपुर- स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित ‘कैलेण्डर-2018’ का विमोचन किया। श्री चन्द्राकर ने इस मौके पर संघ के सदस्यों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कर्मचारियों को नये वर्ष में और अधिक शक्ति और लगन के साथ जनहित में काम करने को कहा। इस अवसर पर संघ की प्रांताध्यक्ष श्रीमती संध्या रानी मोवले, उपाध्यक्ष श्रीमती मिर्जा कासिम बेग सहित श्री आर.के. अवस्थी, मोहम्द जांहगीर खान, श्री आर.के. शर्मा, श्रीमती सरोज बाघमार, श्री के.रिजवी, श्रीमती सावित्री यादव और श्रीमती पुनम साहू उपस्थित थी.
इन दिनों छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री जनता के बीच ज्यादा नजर आ रहे हैं। कल रात वे ग्राम भठेली में आयोजित कमल कप खेल महोत्सव में शामिल होकर युवाओं का उत्साह वर्धन किये साथ ही उन्होंने मैदान में बैटिंग भी की
आज भठेली में आयोजित कमल कप खेल महोत्सव में शामिल होकर युवाओं से मिला ,उनके साथ मैदान में बैटिंग भी करने का अवसर प्राप्त हुआ ,खेल ही जीवन है और ऐसे खेल महोत्सव का आयोजन सामजिक विकास की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है | इस दौरान युवाओं को मार्गदर्शन कर उन्हें संबोधित भी किया | pic.twitter.com/jUAcqce1Cs
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) January 3, 2018
इसी के साथ आज मंत्री अजय चन्द्राकर ने ग्राम हथबंद, दर्रा, मौरीकला में एक करोड़ 67 लाख 42 हजार रूपए के 15 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन आज किया| जिसका टैग लाइन उन्होंने दिया था वर्तमान को श्रेष्ठ बनाने का सतत प्रयास –
भावी पीढ़ी को विरासत में गरीबी और लाचारी ना मिले, इसलिए राज्य सरकार द्वारा वर्तमान को श्रेष्ठ बनाने का सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में ग्राम हथबंद, दर्रा, मौरीकला में एक करोड़ 67 लाख 42 हजार रूपए के 15 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन आज किया| pic.twitter.com/paQZraVOmG
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) January 3, 2018

Facebook


