स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने एमपी के सीएम शिवराज को लिखा पत्र, जूडा के सुसाइड और रैगिंग घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग

Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 9, 2020 5:04 am IST

जांजगीर, छत्तीसगढ़। जांजगीर-चाम्पा के नगर पंचायत राहौद के होनहार जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन के सुसाइड के मामले को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने संज्ञान में लिया है और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चिट्ठी लिखकर रैगिंग की घटना की जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: गांजा पीने के लिए सरेआम बिकने वाले पेपर रोल पर लग सकता है प्रतिबंध

आपको बता दें, राहौद के जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन, जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में आर्थोपेडिक में पढ़ाई कर रहे थे। यहां सीनियर्स, उन्हें लगातार रैगिंग करके प्रताड़ित कर रहे थे, और रैगिंग से परेशान होकर 1 अक्टूबर को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली।

पढ़ें- बिलासपुर कांग्रेस भवन लाठीचार्ज केस, 4 डॉक्टर्स और पुलिस अफसरों की …

परिजन, जूनियर डॉक्टर के शव को लेकर आए और 3 अक्टूबर को अंतिम संस्कार के पहले परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

पढ़ें- बड़ी राहत, अब हवाई, रेल और सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ आने पर किसी को भ…

अब स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी बाद जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन के परिजन के मन में न्याय की आस जगी है। अभी तक इस मामले में मध्यप्रदेश सरकार और जबलपुर पुलिस का सुस्त रवैया ही सामने आया है।

लेखक के बारे में