वन्य प्राणियों के संरक्षण के संबंध में 17 जून को मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, करेंट से हाथी की मौत पर 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

वन्य प्राणियों के संरक्षण के संबंध में 17 जून को मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, करेंट से हाथी की मौत पर 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

वन्य प्राणियों के संरक्षण के संबंध में 17 जून को मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, करेंट से हाथी की मौत पर 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: June 16, 2020 5:10 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ कल 17 जून को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभाकक्ष में उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री राज्य में हाल ही में हुई हाथियों की मृत्यु और वन्य प्राणियों के संरक्षण के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा करेंगे। वहीं आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमण्डल के गेरसा गांव में करेंट की वजह से हाथी की मौत के मामले में दो आरोपी किसानों और विद्युत विभाग के तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: भिलाई नगर में एक और महिला डेंगू की चपेट में, मरीजों की संख्या हुई 10

इस मामले में आरोपी कृषक भादोराम एवं एक अन्य कृषक को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी किसानों को सिंचाई पम्प के लिए अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन देने तथा घटना स्थल से साक्ष्य मिटाने के मामले में विद्युत विभाग के सब इंजीनियर पी. कुजूर, लाईनमेन अमृत लाल तथा सहायक को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मिले आज 31 नए कोरोना पॉजिटिव, 102 मरीज हुए स्वस्थ, 84…

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि धरमजयगढ़ वनमण्डल के ग्राम गेरसा बीट में आज सुबह विद्युत करेंट के चपेट में आने की वजह से एक हाथी की मौत हो गई। इस मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो पाया कि विद्युत पोल से किसान भादोराम एवं एक अन्य किसान द्वारा अवैध रूप से पम्प के लिए तार खींचा गया है, जिसके चपेट में आने की वजह से हाथी की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: CM भूपेश ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र, प्रदेश में निर्माणा…

मौके पर पहुंचे मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर अनिल सोनी एवं धरमजयगढ़ डीएफओ सुश्री प्रियंका पाण्डेय ने दोनों आरोपी कृषकों से सिंचाई पम्प के लिए अवैध रूप से तार खींचने के संबंध में पूछताछ की और उनके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि विद्युत विभाग के सब इंजीनियर पी. कुजूर एवं अन्य कर्मियों द्वारा विद्युत पोल से अवैध रूप से खींचे गए तार को निकलवाया जा रहा है। सब इंजीनियर सहित दो विद्युत कर्मियों के विरूद्ध साक्ष्य मिटाने के मामले में कार्रवाई की गई है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com